बादशाह की आंगुठी (Ring Of Emperor)

बादशाह की आंगुठी (Ring Of Emperor) एक लघु कहानी है जो मजेदार और शिक्षाप्रद कहानी है जिसे प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए उपयुक्त मन जा सकता है। जिन्हे हमारे द्वारा मौखिक कहानी के रूप मे प्रदान किया गया है । यदि आपके पास भी कोई अपनी कहानी है तो आप हमे भेज सकतें हैं।, ताकि अन्य लोग भी उस कहानी का लाभ उठा सके ।

एक बार आगरा में भीषण गर्मी पड़ी। अधिकतर कुएँ सूख गये। झीलें और बड़ी नदियाँ भी सूखने लगीं। अकबर और बीरबल दौरे पर गये।

वे एक बड़े गहरे कुएँ के पास पहुँचे। अकबर ने उसमें झाँक कर देखा, वह सूखा हुआ था। उन्होंने अपनी अँगूठी उतारी और उसे कुएँ में फेंक दी। फिर वे बीरबल की ओर मुड़े और बीरबल से पूछा- “क्या तुम कुएँ में प्रवेश किये बिना अँगूठी को इसमें से निकाल सकते हो?” अकबर बीरबल के सामने इस प्रकार की परिस्थितियां पैदा करके उसकी सूझ-बूझ की परीक्षा लिया करते थे।

बीरबल ने जवाब दिया, “निकल सकती है, किन्तु कुछ समय लगेगा।“

अकबर बोले, “जितना समय चाहो मिल जायेगा।“

 बीरबल ने गाय का कुछ गोबर लिया और उसे कुएँ में पड़ी अँगूठी पर डाल दिया। राजा ने बीरबल को ऐसा करते हुए नहीं देखा।

 गर्मी चली गयी और वर्षा का मौसम आया। चारों ओर जल और हरियाली फैल गयी। सूखे हुए तालाब और नदियां पानी से भर गये।

 एक शाम बीरबल ने अकबर से घूमने चलने का प्रस्ताव किया। वह बादशाह को उसी कुएँ के पास ले गया, जहाँ उन्होंने अँगूठी गिरायी थी। यह पानी से ऊपर तक भरा था। गाय के गोबर का एक टुकड़ा पानी पर तैर रहा था।

बीरबल ने उसे अपने हाथ में लिया और उसे तोड़कर उसमें से अगूंठी निकाल कर राजा को दे दी। “अरे! महाराज मैंने कुएँ में प्रवेश के बिना ही आपकी अँगूठी निकाल दी।” बीरबल बोल पड़ा। अकबर ने बीरबल की प्रशंसा की और वह अँगूठी बीरबल को उपहार के रूप में दे दी।

बादशाह की आंगुठी (Ring Of Emperor) ओर इसकी जैसी अन्य कहानियाँ पढ़ने के लिए आप हमारी किसी भी वेबसाईट kahani4u.com, kahani.world, kahani.site, कहानियाँ.com, कहानियां.com, हिन्दीकहानियाँ.com, हिन्दीकहानियां.com ,bacchonkikahani.com, बच्चोंकीकहानियाँ.com, बच्चोंकीकहानियां.com को विज़िट कर सकते है ।

*यदि आपको लगता है कि यहाँ पर आपका कोई Copyright Content यहाँ उपलब्ध है तो कृपया करके आप हमे सूचित कर सकते हैं हमारे Contact Us पेज के द्वारा ।

Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top